व्यापार

गन्ना किसानों को भुगतान के लिए सहकारी चीनी मिलों को 65 करोड़ रुपए जारी-सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Posted on

सहकारिता मंत्री द्वारा 86.33 करोड़ रुपए की रहती अदायगी भी जल्द जारी करने का दिया गया भरोसा

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा राज्य की सहकारी चीनी मिलों को वर्ष 2017 -18 की गन्नो की कीमत की अदायगी करने के लिए 65 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं जो कल तक सम्बन्धित गन्ना किसानों के खातों में जमा हो जाएंगे। सहकारी चीनी मिलों द्वारा अब तक 151.33 करोड़ रुपए का बकाया था और आज 65 करोड़ रुपए की राशि जारी होने के उपरांत 86.33 करोड़ रुपए गन्नों की राशि बकाया रह जायेगी जिसकी भी जल्दी ही अदायगी कर दी जायेगी। यह खुलासा सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा किया।स. रंधावा ने बताया कि पेराई सीजन 2018 -19 के दौरान सहकारी चीनी मिलों ने 21 जनवरी तक 99.15 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। सहकारी चीनी मिलों की औसतन चीनी की रिकवरी आज तक की 10.40 प्रतिशत और अब तक की रिकवरी 9.61 प्रतिशत की दर से चल रही है जिसमें और विस्तार होने की उम्मीद है। भोगपुर और मोरिंडा सहकारी चीनी मिलों द्वारा पिछले सालों की अपेक्षा बढिय़ा कारगुज़ारी करते हुए 11.40 प्रतिशत की दर से आज तक रिकवरी दी जा रही है। पिछले पेराई सीजन के मुकाबले सहकारी चीनी मिलों द्वारा अब तक लगभग 18 करोड़ रुपए की कीमत की चीनी की अधिक पैदावार की गई है।सहकारिता मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पेराई सीजन वर्ष 2018 -19 के दौरान सहकारी चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को जल्दी अदायगी करने के प्रबंध किये जा रहे हैं और 21 जनवरी तक पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित 310 रुपए प्रति क्विंटल के रेट अनुसार खऱीदे गए गन्नो की बनती कुल कीमत 307.28 करोड़ रुपए में से 178.74 करोड़ रुपए की अदायगी मिलों द्वारा अपने स्तर पर कर दी गई है और अब तक 58.17 प्रतिशत गन्नो की कीमत की अदायगी हो चुकी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO