पंजाब

सरकारिया ने बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंधों का जायज़ा लिया

Posted on

समय पर पुख़्ता प्रबंधों के लिए मुख्य सचिव और जल स्रोत विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायतें जारी
चंडीगढ़ – पंजाब के जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने आज पंजाब भवन में पंजाब के समूह डिप्टी कमीशनरों के साथ बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए एक समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी जि़लोंं के डिप्टी कमीशनरों से ड्रेनों की सफ़ाई और बाढ़ की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों बाबत जानकारी हासिल की। जल स्रोत मंत्री ने कहा कि साल 2019 से पहले तक बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंधों की समीक्षा मीटिंग अप्रैल -मई महीनों में हुआ करती थी और बाढ़ की रोकथाम के लिए सरकार के पास बहुत कम समय होता था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हिदायतों पर अब बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंधों की समीक्षा के लिए मीटिंग जनवरी -फरवरी महीनों में करनी शुरू की गई है जिससे संभावी बाढ़ के दिनों से पहले -पहले पूर्ण इंतज़ाम कर लिए जाएँ। उन्होंने मुख्य सचिव और जल स्रोत विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायत की कि सभी पुख़्ता प्रबंध समय पर कर लिए जाएँ क्योंकि बारिश के सीजन में अभी काफ़ी समय है। इस मौके पर अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, लुधियाना, फिऱोज़पुर, होशियारपुर और पटियाला जिलों के डिप्टी कमीशनरों ने कुछ ज़रूरी कामों के लिए फंडों को जल्द जारी करने बारे अवगत करवाया जबकि बाकी जि़लों के डिप्टी कमीशनरों ने भी अपने -अपने इलाकों में बाढ़ रोकथाम संबंधी प्रबंधों के लिए इस्तेमाल कियेे जाने वाले फंडों की जानकारी दी। सरकारिया ने कहा कि वह वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री को ज़रुरी फंडों को समय पर जारी करने के लिए कहेंगे। इस मौके पर मुख्य सचिव करण अवतार सिंह, जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव सरवजीत सिंह और अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO