मनोरंजन

ऑस्कर: रोमा, द फेवरेट को 10 श्रेणियों में नामांकन

Posted on

विश्व सिनेमा में प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों के लिए फिल्मों के नामांकन का ऐलान, मैक्सिको के निर्देशक की बायोग्राफिकल फिल्म रोमा और डार्क कॉमेडी द फेवरेट को सबसे ज्यादा 10 श्रेणियों में नामांकन मिला।

दुनिया भर के सिनेमा के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार एकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर पुरस्कारों के नामांकन का ऐलान कर दिया है। मेक्सिको के फिल्म निर्माता अल्फोंसो क्वारोन की ब्लैक एंड वाइट आत्मकथा ‘रोमा’ और योर्गोस लेन्थिमोस की ब्लैक कॉमेडी ‘द फेवरेट’ 91वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए नामांकन में सबसे ऊपर रही है। दोनों फिल्मों को 10-10 श्रेणियों में नामांकन मिला है l फिल्म रोमा में 1970 में मेक्सिको सिटी में बचपन की यादें दिखाईं गई है। इस फिल्म को श्रेष्ठ निर्देशक, श्रेष्ठ अभिनेत्री और श्रेष्ठ सहायक कलाकार तथा श्रेष्ठ विदेशी भाषा के फिल्म में नामांकित किया गया है। इस फिल्म ने श्रेष्ठ पिक्चर श्रेणी में नामांकित होकर पहली नेटफिलिक्स प्रोजेक्ट में शामिल होने पर इतिहास बनाया है। इस श्रेणी में इसका मुकाबला ब्लैक पैंथर, द फेवरेट, वाइस, ग्रीन बुक, ए स्टार बोर्न जैसी फिल्मों से होगा। ब्लैक पैंथर पहली सुपर हीरो फिल्म बनी है जो श्रेष्ठ पिक्चर श्रेणी में नामित की गई है।

मशहुर मार्वल कॉमिक्स किरदार को लेकर बनी ब्लैक पेंथर और बोहेमियन राप्सोडी को बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। बोहेमियन राप्सोडी एक मशहूर सिंगर फ्रेडी मर्करी के जीवन पर आधारित है। इसके साथ ही भारत में मासिक धर्म को लेकर सोच पर आधारित फिल्म ‘पीरियड, एंड ऑफ सेंटेंस’ को भी ऑस्कर के लिए डॉक्यूमेंट्री लघु विषय श्रेणी में नामांकित किया गया है। फिल्म का निर्देशन पुरस्‍कृत फिल्म निर्माता रायका जेहताबाची ने किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO