हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में भारी बर्फबारी से पैदा हुई स्थिति का लिया जायजा

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सचिवालय से उनके सरकारी आवास ओक ओवर तक पैदल यात्रा की। उन्होंने शिमला तथा राज्य के अन्य भागों में भारी बर्फबारी के कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया।
 
मुख्यमंत्री ने रास्ते में बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने के आदेश दिए, जिससे बर्फबारी के कारण आम जनता व पर्यटकों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
 जय राम ठाकुर ने उपायुक्त शिमला को बर्फबारी के कारण आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला में शीघ्र अतिशीघ्र वाहनों की आवाजाही बहाल करने के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने रास्ते में आम लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की।इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अमित कश्यप तथा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO