संसार
एथेंस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों बीच भिड़ंत
ग्रीस की राजधानी एथेंस में पुलिस और नकाबपोश प्रदर्शनकारियों
के बीच हुई भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए। पड़ोसी देश मैसेडोनिया के साथ
नाम बदलने के समझौते के ख़िलाफ़ हज़ारों लोगों ने प्रदर्शन किया।
ग्रीस
की राजधानी एथेंस में हजारों प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प
में कई लोग घायल हो गए। इस विरोध प्रदर्शनों में दस पुलिसकर्मियों को भी
चोट लगी है। यह प्रदर्शन मेसिडोनिया के नाम परिवर्तन के समझौते पर हो रहे
हैं। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने मैसेडोनिया के साथ 27 साल
से चल रहे विवाद को खत्म करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक समझौते की
कोशिशों के बाद देश भर में हिंसा भड़क गई। कल हुए प्रदर्शनों में एक लाख
से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। यूरोप के दो देशों ग्रीस और मेसिडोनिया
ने 27 वर्षों से जारी विवाद को सुलझाने का निर्णय लिया है। वर्ष 1991 में
यूगोसलाविया से अलग होकर नया देश रिपलब्लिक ऑफ मेसिडोनिया बना था। इसके
दक्षिण में स्थित ग्रीस के कुछ हिस्सों को भी मेसिडोनिया के नाम से जाना
जाता है जिस पर दोनों देशों के बीच विवाद था। ग्रीस के लोग मेसिडोनिया को
यूनानी संस्कृति का प्रमुख भाग मानते हैं और दो नामों के एक जैसे होने से
भ्रामक स्थिति उत्पन्न होती थी। मेसेडोनिया ने देश का नाम बदलकर अब उत्तरी
मेसेडोनिया गणराज्य रखा गया है।