भारत

डा. शिवकुमार स्वामी का अंतिम संस्कार आज

Posted on

कर्नाटक के सिद्धगंगा मठ के प्रमुख डा. शिवकुमार स्‍वामी का देहावसान पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज किया जाएगा अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया शोक।

सिद्धगंगा मठ के महंत और लिंगायत समाज के बड़े धर्मगुरु डॉ शिवकुमार स्वामी जी का देहावसान हो गया है। 111 वर्ष के स्वामी जी  करीब दो सप्ताह से वेंटिलेटर पर थे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे किया जाएगा। राज्य सरकार ने सूबे में एक दिन का अवकाश और  तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शिवकुमार स्वामी जी के निधन के बाद बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों ने अपने आध्यात्मिक नेता की एक झलक पाने के लिए उनके मठ तुमकुरु पहुंचना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने स्वामी जी के निधन पर शोक जताया है।

111 वर्ष की उम्र तक धर्म और आध्यत्म की गंगा बहाने वाले सिद्धगंगा मठ के महंत और लिंगायत समाज के बड़े धर्मगुरु डॉ शिवकुमार स्वामी जी ब्रम्हलीन हो गए। वो  करीब दो सप्ताह से वह वेंटिलेटर पर थे।  उनका अंतिम संस्कार 22 जनवरी को शाम 4:30 बजे किया जाएगा। राज्य सरकार ने सूबे में एक दिन का अवकाश और  तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। चलते-फिरते भगवान’ के रूप में ख्यातिलब्ध शिवकुमार स्वामी जी के निधन के बाद बड़ी संख्या में उनके अनुयायियों ने अपने आध्यात्मिक नेता की एक झलक पाने के लिए उनके मठ तुमकुरु पहुंचना शुरू कर दिया है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वामी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “आध्यात्मिक नेता डॉ. श्रीश्री शिवकुमार स्वामीगलु जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा की दिशा में समाज के लिए बहुत योगदान दिया। उनके अनगिनत अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना।”        

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनका बड़ा सम्मान करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उऩके साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी  ट्विटर पर सझा की हैं । पीएम ने कहा “परम पावन डॉ. श्रीश्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु समाज के वंचित तबकों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के अग्रदूत थे। वे सहृदय सेवा, आध्यात्मिकता और वंचितों के अधिकारों की रक्षा करने की हमारी श्रेष्ठ  परम्परा के वाहक थे।” भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया-.”सिद्धगंगा मठ के श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के निधन के बारे में सुनकर गहरी पीड़ा हुई। स्वामी जी ने अपने असीम ज्ञान और सकारात्मकता से लाखों लोगों का जीवन बदल दिया। मैं सौभाग्यशाली था कि मुझे उनका आशीर्वाद मिला।”

कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने स्वामी जी के निधन को देश के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। जिस प्रकार से डॉ शिवकुमार स्वामी जी ने धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ साथ गरीबों, वंचितों और आमजन की सेवा में अपना जीवन खपा दिया, वो सच्चे अर्थों में संत थे और यही वजह है कि हर आम और ख़ास उनके निधन से बेहद दुखी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO