मनोरंजन

‘कलंक’ की शूटिंग खत्म कर ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए रवाना हुई आलिया भट्ट

Posted on

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली है। रणबीर और आलिया अपनी बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में काफी व्यस्त है। बता दें, शनिवार को आलिया भट्ट ने अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म कलंक की शूटिंग खत्म की है। इसकी जानकारी आलिया भट्ट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को एक मैसेज लिखा था। खैर, ‘कलंक’ की शूटिंग खत्म कर आलिया भट्ट अब उनके कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के लिए रवाना हो गई है।सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इनके एक फैंस ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर व्हाइट टी-शर्ट एंड ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे है तो वहीँ आलिया भट्ट डेनिम की ब्लू जैकेट में खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। कुछ घंटो पहले शेयर इस तस्वीर को अब तक हजारों लाइक मिल चुके है। आपको बता दें, आलिया भट्ट ने जहां अपनी फिल्म कलंक की शूटिंग पूरी की है तो वहीँ रणबीर कपूर भी ब्रह्मास्त्र के अलावा शमशेरा में व्यस्त हैं। रविवार को फिल्म की हिरोइन वाणी कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए इसकी जानकरी दी थी। बता दें, फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और टीवी की नागिन मौनी रॉय भी नजर आने वाली है।खैर, आपको बता दें, पिछले दिनों आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ नई दिल्ली में पहुंची थी। इन दोनों के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO