पंजाब
राज्य के अनएडिड कॉलेजों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा साधु सिंह धर्मसोत के साथ मुलाकात
चंडीगढ़ – पंजाब के अनएडिड कॉलेजों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत के साथ मुलाकात की।पंजाब के अनएडिड कॉलेजों की एसोसिएशन के चेयरमैन श्री अश्वनी सेखड़ी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के कॉलेजों और 3 लाख अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए फंड जारी करने के लिए स. धर्मसोत का धन्यवाद किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स. धर्मसोत को अनसूचित जाति विद्यार्थियों के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की केंद्र सरकार की तरफ बकाया राशि को जल्द जारी करवाने की अपील भी की।स. धर्मसोत ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह पहले भी बकाया राशि के मुद्दे को केंद्रीय सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. थावर चंद गहलोत के समक्ष उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बकाया राशि जारी करने में देरी होने पर वह फिर से केंद्रीय मंत्री के साथ बात करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सदस्यों की तरफ से उठाई गई अन्य माँगों पर भी हमदर्दी के साथ विचार किया जायेगा।इस मौके पर जे.एस.धालीवाल, अंशु कटारिया, जगजीत सिंह, चरनजीत वालिया, गुरमीत सिंह धालीवाल, अनिल चोपड़ा, निर्मल सिंह, विपिन शर्मा, जसनीक सिंह, सुखमन्दर सिंह, शिमांशू गुप्ता, सतविन्दर संधू आदि उपस्थित थे।