व्यापार

हनी ट्रैप: विजीलैंस ने रिश्वत लेता हवलदार और उसकी सहयोगी दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने कपूरथला पुलिस में तैनात हवलदार राजा सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया जोकि अपनी दो महिला सहयोगियों के साथ साजिश रचकर एक सरकारी कर्मचारी को अनैतिक गतिविधी के केस में फंसाना चाहता था।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को शिकायतकर्ता बलजीत सिंह, रीडर, जुडिशियल मैजिस्ट्रेट, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है।शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को बताया कि वह गुरिन्दर कौर नाम की एक महिला के साथ फेसबुक पर संपर्क में आया था, जिसने उसे 29 दिसम्बर को गुरू गोबिन्द सिंह ऐवन्यू, जालंधर में अपनी बहन नरिन्दर कौर के फ़लैट में पहले से ही रची साजिश के अंतर्गत बुलाया था। उसे फसाने के लिए गुरिन्दर कौर और नरिन्दर कौर के सहयोगी हवलदार राजा सिंह ने उस फ़लैट पर छापा मारा और उसे अनैतिक गतिविधी कानून के अंतर्गत मुकद्मा दर्ज करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि दोषी पुलिस कर्मचारी उसके विरुद्ध कोई कार्यवाही न करने के बदले 2 लाख रुपए की माँग कर रहा था परन्तु सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दोषी महिला गुरिन्दर कौर भी शिकायतकर्ता पर दबाव डाल रही थी कि वह पुलिस कर्मचारी को वादे के मुताबिक अदायगी योग्य राशि जल्द दे।विजीलैंस की तरफ से शिकायत की जांच-पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी हवलदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में पहली किश्त के तौर पर 50,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया।प्रवक्ता ने बताया कि उक्त तीन दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO