खेल
कवानी और एम्बाप्पे की हैट्रिक पीएसजी ने गुइनगैंप को 9-0 से हराया
पेरिस- पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) ने फ्रेंच फुटबॉल लीग-1 के अपने 19वें मुकाबले में गुइनगैंप को 9-0 से हराया। पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) की टूर्नामेंट में यह 17वीं जीत। अंक तालिका में 53 पॉइंट के साथ वह पहले स्थान पर। यह टीम की पिछले एक साल की सबसे बड़ी जीत है। टीम की यह टूर्नामेंट में 17वीं जीत है। उसके दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। टेबल में पीएसजी 53 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर है। 11वें मिनट में नेमार ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इसके बाद एम्बाप्पे ने 37वें और 45वें दो गोल किए।हाफ टाइम तक टीम 3-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में एडिनसन कवानी ने तीन गोल जबकि नेमार और एम्बाप्पे ने एक-एक गोल किए। मेउनियर ने भी विजेता टीम पीएसजी की ओर से एक गोल किया।