व्यापार

नीरव मोदी घोटाले में केंद्र ने PNB के दो एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर को किया बर्खास्त

Posted on

केंद्र ने पंजाब नेशनल बैंक के दो एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर को बर्खास्त किया

नई दिल्ली-नीरव मोदी घोटाले में केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक के दो एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर को बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों पदाधिकारियों पर नीरव मोदी को लोन देने की प्रक्रिया में नियमों को सही से पालन नहीं करने के आरोप थे। पिछले साल जनवरी में नीरव मोदी का घोटाला सामने आया था। इसमें उसने पीएनबी को 14000 करोड़ रुपए का चूना लगाया था। मामला सामने आने के बाद वह देश से फरार हो गया।

दोनों डायरेक्टर्स पर लोन की प्रक्रिया में नियमों के पालन नहीं करने के आरोप।सरकार की ओर से दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

बैंक ने वीरा ब्रह्माजी राव और संजीव शरन को निलंबित किया। राव 22 जनवरी को रिटायर होने वाले थे। वहीं, शरन का कार्यकाल इस साल मई तक था। सरकार की ओर से दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राव और ब्रह्म पर आरोप है कि दोनों ने डायरेक्टर के तौर पर स्विफ्च का गलत इस्तेमाल कर करोड़ों का लोन पास किया। यह घोटाला महाराष्ट्र के मुंबई की पीएनबी शाखा में हुआ था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO