संसार

डेमोक्रेट्स ने किया ट्रम्प का प्रस्ताव खारिज

Posted on

ट्रम्प का प्रस्ताव- 7 लाख अवैध अप्रवासियों की सुरक्षा होगी, दीवार के लिए 40 हजार करोड़ रु. दें

वॉशिंगटन- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शटडाउन खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव दिया है। हालांकि प्रस्ताव को लेकर ट्रम्प बहुत खुश नहीं हैं। इसके तहत राष्ट्रपति ने 7 लाख अवैध अप्रवासियों की सुरक्षा की बात कही है। इसके बदले में वह चाहते हैं कि अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए 5.7 बिलियन डॉलर (करीब 40 हजार करोड़ रुपए) दिए जाएं।
डेमोक्रेट्स ने कहा- सरकारी विभाग में कामकाज शुरू हो।

डेमोक्रेट्स ने ट्रम्प का प्रस्ताव यह कहकर खारिज कर दिया कि यह कामयाब हो ही नहीं सकता। साथ ही राष्ट्रपति से अपील की कि सरकार को सभी विभागों को कामकाज शुरू करना चाहिए। करीब एक महीने से सरकार आंशिक रूप से शटडाउन पर है।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस से अपनी एक टीवी स्पीच में कहा- अमेरिका में बसने के लिए आ रहे 7 लाख लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इन लोगों को ड्रीमर्स (अमेरिका में सपने लेकर आने वाले) करार दिया जाता है। साथ ही 3 लाख लोगों को टेम्परेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस दिया जाएगा। ये लोग दूसरे में देशों से हिंसा या प्राकृतिक आपदा के चलते विस्थापित होकर अमेरिका में रहने आए हैं।

ट्रम्प ने स्पीच में संसद से लोगों की मदद के लिए 800 मिलियन डॉलर और बंदरगाहों पर ड्रग डिटेक्शन टेक्नोलॉजी लगाने के लिए 805 मिलियन डॉलर देने की मांग की। उन्होंने कानून सख्त करने समेत सीमा पर सुरक्षा बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव दिया। ट्रम्प ने कहा कि राहत दिए जाने से लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ेगा और इस इमिग्रेशन रिफॉर्म की शुरुआत होगी।

बीते 29 दिन से अमेरिकी सरकार शटडाउन पर है। अमेरिका के इतिहास में यह सबसे लंबा शटडाउन है। दरअसल ट्रम्प की अगुआई में रिपब्लिकंस और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की अगुआई में डेमोक्रेट्स एकजुट हो गए हैं। डेमोक्रेट्स सरकार को दीवार के लिए फंड देने के पक्ष में नहीं हैं। इसी के चलते फेडरल सरकार के करीब 8 लाख कर्मचारी आंशिक रूप से काम नहीं कर रहे।

ट्रम्प ने शटडाउन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों (रिपब्लिकंस और डेमोक्रेट्स) को साथ आना चाहिए। यह उन गंभीर आवाजों से हमारे भविष्य को पुनः हासिल करने का समय है जो समझौता करने और खुली सीमाओं की मांग करने से डरते हैं। वे मानते हैं कि इससे ड्रग्स डालना, मानव तस्करी और अपराध होंगे।

अमेरिकी सरकार पिछले 29 दिनों से हड़ताल (शटडाउन) पर है। देश के इतिहास में यह सबसे लंबी हड़ताल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से बजट पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने की वजह से 8 लाख से ज्यादा कर्मचारी बिना तनख्वाह के छुट्टी पर हैं।ट्रम्प ने कहा कि शटडाउन खत्म करने के लिए रिपब्लिकंस और डेमोक्रेट्स को साथ आना चाहिए।

ट्रम्प मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए संसद से फंड्स की मांग कर रहे हैं। हालांकि, विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के विरोध के बाद उनकी यह मांग अभी तक नहीं मानी गई है। इसके चलते कई विभागों में 22 दिसंबर से ही आंशिक रूप से कामकाज बंद है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO