भारत

वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस की शुरूआत आज

Posted on

वाराणसी में आज से तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस 2019 की होगी शुरूआत, 120 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय अतिथि लेंगे हिस्सा, इस साल कुंभ और गणतंत्र दिवस समारोह का भी प्रवासी भारतीय बनेंगे हिस्सा

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज से तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस 2019 की शुरूआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल औपचारिक रूप से प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे। प्रवासी भारतीयों का स्वागत करने के लिए बनारस पूरी तरह से तैयार है। गंगा आरती से लेकर योगाभ्यास तक, मेहमानों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के लिए व्यापक इंतज़ाम किये गये हैं।  

वाराणसी प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. प्रवासी भारतीय लगातार इस पुरातन शहर में पहुंच रहे हैं, और बनारस की जोरदार मेजबानी का लुत्फ भी उठा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे,जिसमें शिरकत करने के लिए Dunia के हर हिस्से से भारतवंशी पहुंच रहे हैं

हालांकि प्रवासी भारतीय दिवस से जुड़े कार्यक्रमओं की शुरुआत सोमवार से ही हो जाएगी जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज युवा प्रवासी दिवस और उत्तर प्रदेश प्रवासी दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे. दरअसल उत्तर प्रदेश इस बार इस कार्यक्रम के लिए सहयोगी राज्य बना है

सम्मेलन में नए भारत के निर्माण में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को लेकर विशेष तौर पर चर्चा होगी. तीन दिनों के आयोजन में प्रवासी भारतीयों के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे हैं. सांसद और नृत्यांगना हेमा मालिनी का भी एक कार्यक्रम भारतवंशी देख सकेंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 23 जनवरी को सम्मेलन के समापन समारोह में शिरकत करेंगे तो साथ ही वो Dunia के विभिन्न देशों में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले भारतवंशीयों को सम्मानित भी करेंगे. वाराणसी के बाद प्रवासी भारतीय कुंभ जाएंगे तो साथ ही 26 जनवरी को राजपथ पर देश ताकत का भी एहसास करेंगे.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO