हिमाचल प्रदेश
आचार्य देवव्रत ने अपना 60वां जन्म दिन मनाया
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज राजभवन में अपना 60वां जन्म दिन मनाया।
राष्ट्रपति
रामनाथ कोविंद, उप-राष्ट्रपति वंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के
राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों ने उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दी तथा
उनके लम्बे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने
सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल से भेंट की तथा उनके लम्बे और स्वस्थ जीवन के
लिए प्रार्थना की तथा उम्मीद जताई की उनके मार्गदर्शन से राज्य को प्रगति
के पथ पर आगे ले जाने में सहायता मिलेगी।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य
मंत्री महेन्द्र सिंह तथा स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने भी
राज्यपाल से भेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दी।
मुख्य सचिव बी.के.
अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरड़ी तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ
अधिकारी तथा अन्य प्रबुद्ध नागरिकों ने भी राजभवन जाकर राज्यपाल को जन्म
दिन की बधाई दी।