खेल
जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ रिटर्न करतीं साइना नेहवाल
साइना मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, श्रीकांत बाहर
साइना
ने ओकुहारा के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की। साइना ने ओकुहारा के
खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल की। साइना 2017 में मलेशिया मास्टर्स में
वुमन्स सिंगल्स का खिताब जीत चुकी हैं। श्रीकांत की हार के साथ टूर्नामेंट
के मेन्स सिंगल्स में भारतीय चुनौती खत्म।
सातवीं वरीयता प्राप्त
साइना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां
दूसरी वरीयता प्राप्त जापान को नोजोमी ओकुहारा को लगातार गेम्स में 21-18,
23-21 से हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में वुमन्स सिंगल्स
के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, मेन्स सिंगल्स में सातवीं वरीयता
प्राप्त भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म हो गया।
साइना ने
ओकुहारा को 48 मिनट में हराया। विश्व में नौंवें नंबर की साइना का दूसरी
रैंकिंग की ओकुहारा के खिलाफ अब करियर रिकॉर्ड 9-4 का हो गया है। साइना की
ओकुहारा के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने पिछले साल जापानी
खिलाड़ी को फ्रेंच ओपन और डेनमार्क ओपन में हराया था।
साइना ने
ओकुहारा के खिलाफ गेम में दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की। सेमीफाइनल में
साइना का मुकाबला तीन बार की वर्ल्ड चैम्पियन कैरोलिना मारिन से होगा।
मारिन ने क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त कोरिया की सुंग जी ह्यून
को 38 मिनट में 21-13, 21-13 से हराया। साइना और मारिन के बीच करियर
रिकॉर्ड 5-5 का है। साइना को मारिन से पिछले मुकाबले में विश्व चैम्पियनिशप
में हार का सामना करना पड़ा था।
मेन्स सिंगल्स में श्रीकांत की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म हो गई। श्रीकांत को चौथी सीड कोरिया के सोन वान हो ने एक घंटे 12 मिनट में 21-23, 21-16, 21-17 से हराया। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में एक भी मैच ना हारने वाले श्रीकांत ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहला सेट जीता, लेकिन अगले दोनों सेट हारकर वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। विश्व रैंकिंग में 8वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी का 5वीं रैंकिंग के कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ अब 4-6 का करियर रिकॉर्ड हो गया।