खेल

धोनी की जगह नहीं ले सकता कोई : रवि शास्त्री

Posted on

रवि शास्त्री ने की धोनी की तारीफ

मेलबर्न. भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। ‘डेली टेलीग्राफ’ को दिए साक्षात्कार में शास्त्री ने कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं। शास्त्री ने कहा कि उन्होंने सचिन तेंडुलकर को कई बार नाराज होते देखा है, लेकिन धोनी को नहीं।

शास्त्री ने कहा, ‘वे लीजैंड है। वे हमारे महान क्रिकेटर्स में से एक हैं। मैने किसी इंसान को इतना शांत नहीं देखा। मैंने कई बार सचिन को नाराज होते देखा है लेकिन उन्हें नहीं।’ शास्त्री ने कहा, ‘आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं। जब तक वे हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वे चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा, जिसे भरना मुश्किल होगा। मैं जानता हूं कि ऋषभ पंत हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है।’ धोनी ने बल्ले से आलोचकों को जवाब दिया।

बीते कुछ साल से धोनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़कर अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है। उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है। धोनी का विकेट के पीछे योगदान शानदार : कोच

धोनी इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं। शास्त्री ने कहा विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है। कोच के मुताबिक, ‘ऐसा इसलिए क्योंकि वे सही कोण से चीजें देखते हैं। वे टीम में पूजे जाते हैं। यह पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है, क्योंकि वे 10 साल तक टीम के कप्तान रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO