भारत
स्वच्छता पर आधारित कॉमेडी शो ‘चलो साफ करें’ की शुरुआत
स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय और दूरदर्शन के सहयोग से स्वच्छता पर
आधारित एक कॉमेडी शो ‘चलो साफ करें’ का लांच दूरदर्शन भवन में किया गया.
उद्घाटन के इस मौके पर दूरदर्शन की डीजी सुप्रिया साहू, स्वच्छता एवं पेयजल
मंत्रालय एवं प्रसार भारती के अधिकारी और कॉमेडी शो के कई कलाकार मौजूद
रहे.
स्वच्छता आधारित कॉमेडी शो ‘चलो साफ करें’ का उद्घाटन शुक्रवार
को दूरदर्शन भवन में हुआ. इस मौके पर स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय और
दूरदर्शन की डीजी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. यह शो दूरदर्शन पर हर शनिवार
और रविवार को रात 10 बजे दिखाया जाएगा. मौके पर कॉमेडी शो के कई कलाकार
मौजूद रहे. कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने
के लिए कड़ी मेहनत की है.
एक अधूरा सपना पूरा होने चला है.
स्वच्छता ने विशाल जनांदोलन का रूप ले लिया है. 27 राज्य ओडीएफ हो चुके
हैं. 598 जिले खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं. 5,45,122 गांव ओडीएफ बन
चुके हैं. 9,18,52,581 घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है. ऐतिहासिक
धरोहरों और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ बनाया जा चुका है.
मंत्रालय ने
भी स्वच्छता के अभियान को जन-जन तक पहुंचाया है. लोग जुड़ते गए हैं. जनता
की तरफ से भी फंडिग हुई है. दूसरे मंत्रालयों ने भी इस अभियान में अहम
भूमिका निभाई है. सिने कलाकारों ने भी आगे आकर स्वच्छता को कामयाब बनाया
है. पब्लिक ब्राडकास्टर दूरदर्शन ने ‘चलो साफ करें’ के जरिए एक और अध्याय
जोड़ा है.