भारत
दिल्ली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के दफ़्तर पर छापा, 4 अधिकारी गिरफ़्तार
देश के खेलों की महत्वपूर्ण संस्था स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
(SAI) में सीबीआई ने छापेमारी कर 4 अधिकारियों और 2 अन्य व्यक्तियों को
गिरफ्तार किया.
सूत्रों की मानें तो 2 महीने पहले रिपोर्ट
मिली थी कि संगठन में कुछ लोगों द्वारा रिश्वत ली जा रही थी. जिसके बाद
सीबीआई से मामले की जांच करने के लिए कहा गया. गुरुवार को सीबीआई SAI
कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से पूछताछ कर रही है.