भारत

पीएम ने गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का किया उद्घाटन

Posted on

गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में महात्मा मंदिर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री ने विभिन्न पंडालों में लगाई गई औद्यौगिक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और इसरो, डीआरडीओ, खादी आदि के स्टॉलों में गहरी दिलचस्पी दिखाई. ग्लोबल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया विजन को टैगलाइन ‘चरखे से चंद्रयान तक’ के द्वारा प्रदर्शित किया गया है.

प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. 2 लाख वर्गमीटर में फैले ग्लोबल ट्रेड शो में एक ही छत के नीचे 25 से अधिक औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों को प्रदर्शित किया गया है.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO