व्यापार

विजीलैंस ने रिश्वत लेता ए.एस.आई रंगे हाथों दबोचा

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना अरबन एस्टेट फेज़-2, पटियाला में तैनात ए.एस.आई. शीशपाल को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी गुरू नानक नगर, पटियाला की शिकायत पर पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि उसकी पत्नी द्वारा दहेज मांगने संबंधी उसके पारिवारिक सदस्यों समेत उसके खि़लाफ़ दी गई शिकायत पर पारिवारिक सदस्यों के खि़लाफ़ मुकद्दमा न दर्ज करने के बदले ए.एस.आई शीशपाल द्वारा 30,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकद्दमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO