मनोरंजन
अपने पहले मैगजीन कवर में पंकज त्रिपाठी का अभूतपूर्व लुक
मुंबई (हम हिंदुस्तानी)-पंकज त्रिपाठी के लिए 2018 का साल अब तक का
बेस्ट रहा है, उन्होंने नेशनल अवार्ड्स जीते हैं और बड़ी एवं छोटी दोनों
स्क्रीनों पर अविश्वसनीय परफॉर्मेंस दी है। पिछले कई सालों से काम कर रहे
इस अभिनेता को आखिरकार अब पिछले कुछ महीनों में एक ऐसी प्रतिभा के रूप में
पहचाना जा रहा है जिनका अभिनय देखने से अब कोई वंचित नहीं रहना चाहता।
उन्होंने हाल ही में स्त्री में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक
अभिनेता का स्क्रीन अवार्ड भी प्राप्त किया है। अब इस अभिनेता ने अपने नए
साल की शुरुआत पुरुषों की अग्रणी पत्रिका – ‘द मैन’ के कवर पृष्ठ पर अपनी
उपस्थिति बनाकर की है। प्रभात शेट्टी द्वारा शूट किए गए इस कवर में पंकज
ऐसे पोज में हैं जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं दिया। यह उनकी 2019 में
देखने योग्य प्रतिभा होगी।
इस टैलेंट के पावरहाउस के पास 2019 में कुछ
कमाल की फिल्में हैं, जिनमें सुशांत और जैकलीन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की
ड्राइव, नेटफ्लिक्स के सेक्रेड गेम्स का सीजन 2, अमेजन प्राइम के
मिर्जापुर का सीजन 2, सलमान खान फिल्म्स की सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित
“कागज़” और कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ दिनेश विजान की लुका छुपी
प्रमुख हैं।