व्यापार

सरकार ने BPCL रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाने को दी मंजूरी

Posted on

नई दिल्ली। बुधवार को कैबिनेट बैठक में बीपीसीएल की नुमालीगढ़ रिफाइनरी की विस्तार योजना को मंजूरी मिल गई। रिफायनरी की क्षमता 6 से 8 मिलियन टन तक बढ़ाई जा सकती है। प्रोजेक्ट के 4 साल में पूरा होने की उम्मीद है। नुमालीगढ़ रिफाइनरी में बीपीसीएल की कुल 61.65 फीसदी हिस्सेदारी है। विस्तार योजना पर करीब 22 हजार करोड़ रुपए निवेश किए जाएंगे।कोयला और रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने कैबिनेट में हुए अहम फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि नुमालीगढ़ रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विस्तार परियोजना में पारादीप से नुमालीगढ़ तक कच्चे तेल की पाइपलाइन स्थापित करना और 22,594 करोड़ रुपये की लागत से नुमालीगढ़ से सिलीगुड़ी तक उत्पाद पाइपलाइन शामिल है।इसके अलावा सरकार ने एक्ज़िम बैंक को 6,000 करोड़ रुपये की रीकैपिटलाइजेशन देने और अधिकृत पूंजी को 20,000 करोड़ रुपये तक दोगुना करने का फैसला किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि इक्विटी के दो चरणों के तहत 2018-19 में 4,500 करोड़ रुपये और 2019-20 में 1,500 करोड़ रुपये डाले जाएंगे।उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) को 6,000 करोड़ रुपये के रीकैपिटलाइजेशन की मंजूरी दी है और इसकी अधिकृत पूंजी को 10,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO