भारत
कुंभ मेले में शामिल होंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में आज शामिल
होंगे। परमार्थ निकेतन आश्रम में गांधी विचार पुनरुत्थान विषय पर दो दिवसीय
शिखर बैठक को करेंगे संबोधित। राष्ट्रपति महर्षि भारद्वाज की मूर्ति का
अनावरण भी करेंगे।
कड़ाके की ठंड के बावजूद आस्था के संगम में डुबकी
लगाने के लिए प्रयागराज में जारी कुंभ मेले में बड़ी संख्या में
श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रयागराज की
यात्रा पर जायेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान कोविंद कुंभ मेला क्षेत्र में
संगम में पूजा अर्चना सहित कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे
प्रयागराज में महर्षि भारद्वाज की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। बाद में
कोविंद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर गांधियाई विचार
पुनरुत्थान विषय पर दो दिवसीय शिखर बैठक का उद्घाटन करेंगे।