भारत

वाराणसी में 21 से 23 जनवरी तक आयोजित होगा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

Posted on

प्रवासी भारतीय दिवस के लिए पंजीकरण ढाई से तीन गुना अधिक बढ़ा है, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, कुंभ मेले और गणतंत्र दिवस समारोह से मेल खिलाने के लिए तारीखें आगे बढ़ाने के चलते पंजीकरण में हुई है बढ़ोत्तरी।
प्रवासी भारतीय दिवस इस बार वाराणसी में 21 से 23 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री ने कहा कि इस बार सम्मेलन में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ मुख्य अतिथि होंगे।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए होने वाले पंजीकरण में पिछले साल की अपेक्षा इस साल काफी बढ़ोतरी हुई है।  

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO