व्यापार

राज्य स्तरीय रोजग़ार मेलों का चौथा पड़ाव 13 से 22 फरवरी तक होगा-चन्नी

Posted on

मुख्यमंत्री 28 फरवरी को चुने गए उम्मीदवारों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में 13 से 22 फरवरी तक रोजग़ार मेलों का चौथा पड़ाव आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी रोजग़ार सृजन और तकनीकी शिक्षा मंत्री, पंजाब श्री चरनजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ समूह जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमीशनरों के साथ रोजग़ार मेलों की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए रखी गई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह 28 फरवरी को डी.ए.वी यूनिवर्सिटी जालंधर में मैगा रोजग़ार मेले के दौरान चुने गए नौजवानों को नियुक्ति पत्र बाँटेंगे। श्री चन्नी ने कहा कि इस पड़ाव के दौरान रोजग़ार मेले राज्यभर में 41 स्थानों पर लगाए जाएंगे जिनमें सरकारी / प्राईवेट / अर्ध-सरकारी क्षेत्र में तकरीबन 50,000 नौकरियों के अवसर राज्य के नौजवानों को प्रदान किये जाएंगे। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हरेक घर को नौकरियाँ प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य के हरेक नौजवान को आत्म-निर्भर बनाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि इससे न सिफऱ् नौजवानों को आर्थिक मज़बूती मिलेगी बल्कि राज्य में से नशों का भी सफाया होगा।श्री चन्नी ने अतिरिक्त डिप्टी कमीशनरों और रोजग़ार सृजन विभाग के अधिकारियों को कहा कि वह हरेक बेरोजग़ार नौजवानों के घरों तक पहुँच करके उनकी रोजग़ार मेलों में सम्मिलन को यकीनी बनाएं। उन्होंने हरेक नौजवान को उसकी योग्यता के अनुसार नौकरी देने को यकीनी बनाने के लिए भी कहा।मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोशिशें कागज़ों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसका प्रभाव वास्तविकता में दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोज़गार मेलों के दौरान जि़ला प्रशासन को स्थानीय इंडस्ट्री के साथ सहयोग करके उनकी ज़रूरत के अनुसार मैनपावर मुहैया करवानी चाहिए।मंत्री ने कहा कि रोजग़ार मेलों के दौरान नौजवानों के अधिक-से-अधिक सम्मिलन को यकीनी बनाने के लिए जि़ला प्रशासन जागरूकता मुहिम शुरू करे और नौजवानों को उत्साहित करने के लिए सीनियर अधिकारियों को खुद लोगों तक जाकर उनको प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गरीब लोगों को अलग-अलग स्कीमों का लाभ दिलाने के लिए जि़ला अधिकारियों को उनकी मदद करनी चाहिए जिससे वह अपना खुद का कारोबार शुरू कर सकें।इस मीटिंग में अन्य के अलावा श्री डी.के. तिवाड़ी प्रमुख सचिव रोजग़ार सृजन, श्री राहुल तिवाड़ी कमिशनर कम डायरैक्टर रोजग़ार सृजन, राजदीप कौर अतिरिक्त डायरैक्टर रोजग़ार सृजन और रोजग़ार सृजन विभाग के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर और अन्य अधिकारी शामिल थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO