पंजाब
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे -सुखबीर की अर्थहीन टिप्पणियों पर रंधावां बोले
राज्य के लोग सुखबीर और उसकी मंडली के दोगले चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ
चंडीगढ़ – प्रदेश कांग्रेस चीफ़ पर बेबुनियाद दोष लगाने के मद्देनजऱ सीनियर कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर ज़ोरदार हमला बोलते हुए कहा कि दूसरों पर इस तरह निराधार दोष लगाने से पहले सुखबीर को अपने अंदर झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि सियासी अखाड़े में अपने विरोधियों को दबाने के लिए सुखबीर और उसकी मंडली द्वारा अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए पूरी ताकत लगा दी है।आज यहां जारी एक बयान में श्री रंधावा ने कहा कि पंजाब में हर कोई जानता है कि अकाली नेताओं द्वारा अपने 10 वर्षों के लंबे कुशासन के दौरान नियमों को अपने लाभ के लिए तोड़ा-मरोड़ा गया। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई अनजान नहीं कि अकालियों के शासन के दौरान पंजाब गैंगस्टरों और नशा तस्करों का अड्डा बन गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे समाज विरोधी तत्व अकाली नेताओं की सरप्रस्ती के अधीन बढ़े-फूले जिन्होंने राज्य में दहशत फैलाने के लिए उनका सरेआम प्रयोग किया। श्री रंधावा ने कहा कि यह बदकिसमती की बात है कि लोगों से अपने कुकर्मों की माफी मांगने की बजाय सुखबीर और उसकी मंडली अब कांग्रेसी नेताओं पर बेबुनियाद दोष मड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के बुद्धिमान लोग सुखबीर और उसकी मंडली के दोगले चरित्र से अच्छी तरह अवगत हैं और साथ ही कहा कि वह अकालियों की ऐसी घटिया चालों में कभी नहीं फंसेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की दूरअन्देशी और सूझबूझ भरे नेतृत्व में पूरा विश्वास है और उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य की सभी 13 लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज की जाएगी।उन्होंने सुखबीर को चेतावनी दी कि अपने संकुचित राजनैतिक हितों की पूर्ति के लिए सुखबीर को इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुखबीर की भरोसे योग्यता लोगों में बिल्कुल ख़त्म हो चुकी है और ऐसे घटिया कारनामो ने लोगों के मध्य उसकी पोल बिल्कुल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि लोगों अच्छी तरह जानते हैं कि सुखबीर राजनैतिक शक्तिया के बिना बच नहीं सकता जिस कारण वह अब कांग्रेसी नेताओं पर निराधार दोष मड़ रहा है।