खेल

धौनी ने फिर दिखाई चीते सी फुर्ती, हैंड्सकॉम्ब को इस तरह किया स्टंप आउट

Posted on

नई दिल्ली-भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। भारत की इस जीत में अहम भूमिका निभाई टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धौनी और कप्तान विराट कोहली ने। धौनी ने इस बेहतरी पारी से अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दे दिया।  इस जीत के साथ ही भारत ने एडिलेड के मैदान पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया।

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए छह गेंदों में सात रन की दरकार थी। धौनी 48 रन बनाकर खेल रहे थे। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर धौनी ने छक्का लगाकर न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि भारत की जीत भी तय कर दी। अगली ही गेंद पर धौनी ने एक रन लिया और भारत को एडिलेड में छह विकेट से जीत दिला दी। धौनी ने  54 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। माही ने पिछले मैच में भी अर्धशतक लगाया था, इसके बावजूद भी उनकी धीमी पारी को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। दूसरे वनडे में धौनी अंत तक टिके रहे और विनिंग शॉट भी लगाया। धौनी ने पहले कोहली के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर नाबाद 57 रन की पार्टनरशिप करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई।




Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO