खेल
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
भारत ने मंगलवार को यहां दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा
दिया। इसके साथ ही उसने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की। इस मैच में
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9
विकेट पर 298 रन बनाए। भारत ने 49.2 ओवर में 4 विकेट पर 299 रन बनाकर मैच
अपने नाम कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी 55 और दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर नॉट
आउट रहे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा 131 रन
बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट
लिए।
इस मैच में टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने 104 रन की
पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। यह उनका 39वां शतक है। लक्ष्य का
पीछा करते हुए उन्होंने 24वीं बार शतक लगाया। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के
खिलाफ किसी भारतीय कप्तान ने पांच साल नौ महीने बाद शतक लगाया। वे बतौर
कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने दूसरे भारतीय हैं। उनसे धोनी बतौर
कप्तान दो बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 19 अक्टूबर
2013 को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 139 और 2009 में नागपुर में 124
रन की पारी खेली थी। कोहली बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने
दूसरे भारतीय हैं। विराट अब विश्व रिकॉर्डधारी सचिन तेंडुलकर के 49 शतक से
10 शतक पीछे हैं।