खेल
अर्जुन चीमा ने निशानेबाज़ी में स्वर्ण पदक जीता
खेल में पंजाब ने अब तक 16 स्वर्ण, 13 रजत और 18 काँस्य पदकों सहित कुल 47 पदक जीते
चंडीगढ़
– पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ में पंजाब ने आज एक स्वर्ण, दो
रजत और एक काँस्य पदक जीता। पंजाब की तरफ से अब तक जीते पदकोंं की कुल
संख्या 47 हो गई है जिसमें 16 स्वर्ण, 13 रजत और 18 काँस्य पदक शामिल हैं।
पंजाब के खेल दल की प्रमुख और खेल विभाग की डायरैक्टर श्रीमती अमृत कौर गिल
ने आज जीते पदकों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन चीमा ने अंडर
21 के एयर पिस्तौल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 हॉकी में पंजाब के
लडक़ों की टीम ने रजत पदक जीता। फ़ाईनल में पंजाब की टीम को हरियाणा से 0-1
से हार मिली। राज कंवर सिंह संधू ने अंडर 17 के एयर पिस्तौल इवेंट में रजत
पदक जीता। गगनदीप चीमा ने वेटलिफ़टिंग के अंडर 17 के 102 किलो से उपर
इवेंट में काँस्य पदक जीता। उन्होंने आगे बताया कि फ़ुटबाल के अंडर 17 और
21 दोनों वर्गों में पंजाब के लडक़ों की टीम ने सेमी फ़ाईनल में स्थान पा
लिया है।