पंजाब

विजीलैंस द्वारा 4,000 की रिश्वत लेता पटवारी काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व क्षेत्र घल्ल् कलाँ, जि़ला मोगा में तैनात पटवारी शिन्दर सिंह को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी शिन्दर सिंह को शिकायतकर्ता तेजिन्दरपाल सिंह निवासी गाँव घल्ल् कलाँ, जि़ला मोगा की शिकायत पर 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसकी ज़मीन का विरासती इंतकाल दर्ज करने के एवज में 4,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO