व्यापार

सचिन बंसल ने OLA में किया 650 करोड़ रुपये का निवेश

Posted on

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल ने कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला में 650 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वॉलमार्ट डील के बाद फ्लिपकार्ट से अलग हुए सचिन बंसल का यह पहला बड़ा निवेश माना जा रहा है। यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सामने आई है।जानकारी के लिए आपको बता दें कि वॉलमार्ट फ्लिपकार्ट डील के बाद सचिन ने वॉलमार्ट को 1 बिलियन डॉलर में अपनी हिस्सेदारी बेच दी थी। वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 फीसद हिस्सेदारी खरीदी थी।बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के मुताबिक बंसल को 21,240 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर शेयर जारी किए गए हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि बंसल ने ओला में 100 मिलियन डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। वर्तमान में ओला के भीतर उनका निवेश 21 मिलियन डॉलर का है। ओला के भाविश अग्रवाल नए निवेशकों के जरिए और पूंजी जुटाना चाहते हैं ताकि सॉफ्टबैंक के नियंत्रण से बचा जा सके जिसकी कंपनी में फिलहाल 26 फीसद की हिस्सेदारी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO