संसार

इवांका और निक्की हेली अध्यक्ष पद की दौड़ में

Posted on

ट्रम्प की बेटी इवांका और भारतीय मूल की निक्की हेली अध्यक्ष पद की दौड़ में

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रह चुकीं निक्की हेली विश्व बैंक के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा अध्यक्ष जिम योंग किम के हटने के बाद अमेरिका से यह दोनों महिलाएं पद की दावेदार हो सकती हैं।

दरअसल, किम ने पिछले हफ्ते ही अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। अध्यक्ष के तौर पर उनका तीन साल से भी ज्यादा का कार्यकाल बचा था। इसके बाद गुरुवार को ही बैंक के बोर्ड की बैठक में फैसला हुआ कि फरवरी की शुरुआत में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू कर दिया जाएगा और अप्रैल के मध्य में उनके स्थान पर किसी और को चुन लिया जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO