संसार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह करने की दी चेतावनी

Posted on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में तुर्की को आर्थिक रूप से तबाह करने की दी चेतावनी, कहा आईएसआईएस के संगठित होने पर अमेरिकी सेना फिर से सीरिया में शुरू कर सकती है ऑपरेशन.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तुर्की को चेतावनी देते हुए कहा कि सीरिया से अमेरिकी सेना हटाने के बाद कुर्दिस्तान पर हमला किया तो उसे आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने साथ ही कुर्दिस्तान से भी आग्रह किया कि वो तुर्की को उकसाने का काम न करे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कल ट्वीट कर कहा कि तुर्की ने कुर्दीस्तान पर हमला किया तो अमेरिका उसकी आर्थिक स्थिति बदहाल कर देगा। उन्होंने कहा कि सीरिया में आईएसआईएस के खात्मे की अमेरिकी नीति से सबसे ज्यादा रूस, ईरान और सीरिया को फायदा हुआ। इससे अमेरिका को भी फायदा है लेकिन अब वक्त आ गया है कि अमेरिकी सेना को वापस बुला लिया जाए। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि अंतहीन युद्ध को खत्म किया जाए। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO