भारत

जेएनयू देशद्रोह केस में चार्जशीट दाखिल

Posted on

दिल्ली पुलिस ने  कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ़ देशद्रोह के मामले में दाखिल की चार्जशीट, 9 फरवरी 2016 को कथित तौर पर जेएनयू में लगाए गए थे देश विरोधी नारे।

जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आज पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस द्वारा चार्जशीट में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत 10 लोगों के नाम शामिल हैं। कोर्ट पुलिस के चार्जशीट पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।

इस मामले के गवाहों के बयान सीआरपीसी की ऐसी धारा के तहत दर्ज किए गए हैं कि बयान से पलटने पर उन्हें सजा मिल सकती है। पुलिस ने इसके साथ ही फोरेंसिक और फेसबुक डेटा के जरिए भी साक्ष्य जुटाए हैं। 9 फरवरी 2016 को कथित तौर पर जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए गए थे।

कन्हैया, उमर खालिद और अनिर्बान को जेएनयू परिसर में कथित रूप से संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में कथित रुप से कार्यक्रम करने को लेकर 2016 में देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO