भारत

सज्जन कुमार की याचिका पर आज होगी सुनवाई

Posted on

सज्जन कुमार की उम्र कैद की सजा के खिलाफ़ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

सु्प्रीम कोर्ट सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की अपील पर सोमवार को सुनवाई करेगा । दिल्ली हाईकोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराते हुए उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी है। सज्जन कुमार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सु्प्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट के फैसले के  बाद सज्जन कुमार ने 31 दिसंबर को आत्मसमर्पण किया था।  सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट के  इलाके में एक-दो नवंबर 1984 को पांच सिखों की हत्या और एक गुरूद्वारा में आग लगाए जाने के मामले में दोषी करार दिया गया है। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO