संसार

अमेरिका में बर्फीले तूफान से भारी नुकसान

Posted on

अधिकारियों ने सड़कों पर काफी लंबे ट्रैफिक जाम की चेतावनी भी दी है जो कि आठ घंटे तक जारी रह सकता है। तूफान के और पूर्व दिशा में बढ़ने की संभावना है।

अमरीका में आए एक बर्फीले तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तूफान के चलते मिड वेस्ट और मिड अटलांटिक इलाकों समेत मिसोरी के कुछ हिस्सों में एक फुट तक की बर्फ जम गई है। तूफान में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। तूफान आगे बढ़ते हुए कन्सास, निबरासका, इलोनोई, लोआ और इंडियाना तक पहुंच गया है और जिसकी वजह से सड़कों पर वाहन चलाना बहुत खतरनाक हो गया है। अधिकारियों ने सड़कों पर काफी लंबे ट्रैफिक जाम की चेतावनी भी दी है जो कि आठ घंटे तक जारी रह सकता है। तूफान के पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।  

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO