भारत
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा संकल्प पत्र समिति की बैठक
दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव घोषणा-पत्र समिति की बैठक हुई.
बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा महासचिव राम माधव सहित समिति के 20 सदस्य मौजूद रहे. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संकल्प-पत्र तैयार करने के लिए 15 समितियां बनाई जाएंगी, जो देश के हर वर्ग की राय जानेंगी.