भारत

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव की शुरुआत

Posted on

12 जनवरी से 24 फरवरी तक चलेगा युवा संसद महोत्सव, इसका उद्घाटन खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने किया। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर युवा संसद का आयोजन होगा इसमें 18 से 25 वर्ष के युवा हो सकते हैं शामिल।

हर जिले में युवा संसद आयोजित करने के प्रधानमंत्री के सुझाव पर अमल करते हुए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कल से राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव की शुरुआत की। ये महोत्सव 12 जनवरी से 24 फरवरी तक चलेगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। 

31 दिसंबर 2017 को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर जिले में युवा संसद आयोजित करने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने विचार रखा था कि इस संसद के जरिए देशभर के युवा नए भारत के निर्माण पर अपने विचार साझा करें। प्रधानमंत्री के इस सुझाव पर अमल करते हुए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्वस की शुरुआत की है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने शनिवार को इसकी शुरुआत के मौके पर कहा कि युवा संसद का आयोजन जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा, जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवा शामिल होंगे। उन्होंने इस महोत्सव के लिए डिजिटल स्क्रीनिंग पोर्टल का भी उद्घाटन किया

जिला युवा संसद में भागीदारी के लिए डिजिटल स्क्रीनिंग प्रक्रिया 12 से 18 जनवरी तक चलेगी। देश के 494 जिलों में 24 से 28 जनवरी के बीच युवा संसद का आयोजन होगा, जबकि राज्य स्तर पर इसका आयोजन 5 से 7 फरवरी के बीच होगा। हर राज्य से दो विजेता 23 और 24 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद में वक्ता के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान विजेताओं को सम्मानित करेंगे

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 की थीम है, नए भारत की आवाज बनें। जनता के मुद्दों में सहभागिता के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करना, आम आदमी के विचारों को समझना, अपनी राय बनाना और उसे प्रखर तरीके से अभिव्यक्त करना राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के मुख्य उद्देश्य हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO