भारत

जम्मू कश्मीरः कुलगाम में दो आतंकवादी ढेर

Posted on

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है । मारे गए आतंकियों में ज़ीनत उल इस्लाम का शीर्ष आतंकी भी शामिल है।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों में ज़ीनत उल इस्लाम का शीर्ष आतंकी भी शामिल है। कुलगाम जिले के काटपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कल शाम को सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। उसी दौरान आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO