खेल

आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल निलंबित

Posted on

महिलाओं पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते बीसीसीआई ने क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को जांच पूरी होने तक किया निलंबित। दोनों खिलाड़ी आज से शुरू हो रही आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिये जांच लंबित होने तक तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये दोनों आज से शुरू हुई आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ समेत कोई अन्य मैच नहीं खेल पाएंगे। प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने इस बात की जानकारी दी। इन दोनों खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया से स्वदेश भेजने का फैसला किया गया है। स्वदेश वापसी पर इन दोनों द्वारा की गई टिप्पणियों पर अनुशासनहीनता औऱ अभद्र व्यवहार के खिलाफ जांच की जाएगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO