खेल

पांड्या और राहुल के टीम में नहीं रहने पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Posted on

एक टीवी शो के दौरान टेलीविजन पर अपने विवादित बयान के बाद हार्दिक पांड्या व लोकेश राहुल पर सख्त कार्रवाई की बात चल रही है और उन पर कुछ मैचों का बैन लगाया जा सकता है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस बात को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। विराट ने कहा कि वो पांड्या को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं क्योंकि हमारे पास रवींद्र जडेजा हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं। पहले वनडे मैच से पहले विराट कोहली ने कहा कि हमने भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक फिंगर स्पिनर और एक रिस्ट स्पिनर के साथ मैच खेला था। हमारे लिए अच्छी बात ये है कि अगर कोई ऐसी परिस्थिति आती है तो जडेजा जैसे खिलाड़ी हमारे लिए उपलब्ध हैं। हम बहुत ज्यादा परेशान नहीं हैं क्योंकि आपके पास हमेशा ऐसी चीजें होती है जो किसी भी स्थिति में संतुलन बना सके। भारतीय टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में बैट और बॉल से टीम के लिए बैकअप दे सकते हैं। विराट कोहली ने कहा कि उन दोनों खिलाड़ियों के बयान से टीम का कोई लेना-देना नहीं है। मेरा ये मानना है कि टीम कांबिनेशन में बदलाव करने से हमारे उपर कोई ज्यादा फर्क पड़ेगा। हमारी टीम अच्छी स्थिति में है और हम किसी भी कांबिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज कंगारू टीम के खिलाफ खेलना है और पहला मैच शनिवार को खेला जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO