व्यापार

कोर सेक्टर में आई गिरावट से निचले स्तर पर पहुंचा IIP से अर्थव्यवस्था को झटका

Posted on

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी)में कम होकर 0.5 फीसद हो गया, जो 17 महीनों का निचला स्तर है।

नई दिल्ली-कोर सेक्टर में आई सु्स्ती से नवंबर महीने में देश के औद्योगिक विकास की दर को झटका लगा है। मैन्युफैक्यरिंग सेक्टर विशेषकर कंज्यूमर और कैपिटल गुड्स सेक्टर के ग्रोथ में आई सुस्ती की वजह से औद्योगिक उत्पादन में जबरदस्त गिरावट आई है।

शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) कम होकर 0.5 फीसद हो गया, जो 17 महीनों का निचला स्तर है। पिछले साल के दौरान इसी महीने नें आईआईपी 8.5 फीसद रहा था।

इससे पहले जून 2017 में आईआईपी ग्रोथ रेट 0.3 फीसद रहा था। अप्रैल से नवंबर के दौरान औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 5 फीसद की दर से आगे बढ़ी, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में 3.2 फीसद रही थी। आईआईपी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी 77.63 फीसद है, जिसमें नवंबर महीने में 0.4 फीसद की गिरावट आई है। वहीं खनन क्षेत्र में वृद्धि दर 2.7 फीसद दर्ज की गई, जबकि नवंबर 2017 में इसकी ग्रोथ रेट 1.4 फीसद थी। पावर सेक्टर का ग्रोथ रेट 5.1 फीसद रहा, जबकि एक साल पहले यह 3.9 फीसद की वृद्धि दर से आगे बढ़ा था।

इस दौरान कैपिटल गुड्स के उत्पादन में 3.4 फीसद की कमी आई, जबकि पिछले साल समान महीने में इसकी ग्रोथ रेट 3.7 फीसद रही थी।

गौरतलब है कि कच्चे तेल और फर्टिलाइजर के उत्पादन में आई गिरावट की वजह से नवंबर महीने में कोर सेक्टर का ग्रोथ रेट कम होकर 16 महीनों के निचले स्तर पर चला गया था। नवंबर इस सेक्टर ग्रोथ रेट 3.5 फीसद दर्ज किया गया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO