व्यापार

8,260 करोड़ रुपये का शेयर बॉयबैक करेगी इन्फोसिस, प्रति शेयर 4 रुपये का लाभांश भी देगी कंपनी

Posted on

नई दिल्ली। इन्फोसिस ने नए साल में 8,260 करोड़ रुपये के शेयर बॉयबैक की घोषणा की है। कंपनी प्रति शेयर 800 रुपये के भाव से शेयरों की खरीदारी करेगी।गुरुवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.58 फीसद की मामूली तेजी के साथ करीब 4 रुपये मजबूत होकर 683.70 रुपये पर बंद हुआ। शेयर बॉयबैक के लिए जो रकम तय की गई है, वह आज के भाव के मुकाबले करीब 20 फीसद अधिक है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने शेयरधारकों को दिए जाने वाले विशेष लाभांश के बारे में भी जानकारी दी है।भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी ने प्रति शेयर 4 रुपये का विशेष लाभांश दिए जाने का ऐलान किया है। लाभांश वितरण के लिए 25 जननवरी को रेकॉर्ड डेट तय किया गया है, जबकि भुगतान की तारीख 28 जनवरी रखी गई है।पिछले साल अप्रैल महीने में कंपनी ने 13,000 करोड़ रुपये का बॉयबैक किया था। इसके साथ ही कंपनी ने प्रति शेयर 10 रुपये का लाभांश दिया था। लाभांश के मद में कंपनी ने 2600 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO