भारत

सीबीआई प्रमुख पद से हटाए गए आलोक वर्मा ने दिया इस्तीफ़ा

Posted on

गुरुवार देर शाम सीबीआई प्रमुख पद से हटाने के उच्चाधिकार प्राप्त समिति के फैसले के बाद शुक्रवार को आलोक वर्मा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

आलोक वर्मा ने अपने त्याग-पत्र में कहा कि यह ”सामूहिक आत्ममंथन” का क्षण है. वर्मा का तबादला महानिदेशक दमकल सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा के पद पर हुआ था.

अंतरिम सीबीआई निदेशक एम नागेश्वर राव को फिर से सीबीआई प्रमुख बनाया गया है. अपने दो दिन के कार्यकाल में आलोक वर्मा द्वारा किए गए तबादलों संबंधी फैसले को नए सीबीआई निदेशक ने रद्द कर दिया. सीबीआई के अधिकारियों की आठ जनवरी वाली स्थिति बहाल कर दी गई है.

उधर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की याचिका खारिज कर दी. याचिका में अस्थाना ने रिश्वतखोरी के आरोपों में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने 10 हफ्ते के अंदर जांच पूरी करने को कहा है. सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा ने राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को मंजूरी दी थी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO