खेल

एएफसी एशियाई कप

Posted on

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत को हराया

पहले मैच में थाईलैंड पर जबर्दस्त जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय फुटबाल टीम को एएफसी एशियाई कप के दूसरे मैच में कल मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने गोल करने के कुछ महत्वपूर्ण मौके गंवाये जबकि यूएई ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच अवसरों का पूरा फायदा उठाया। इस जीत से यूएई अपने इस ग्रुप में चार अंक के साथ चोटी पर पहुंच गया है। उसने अपना पहला मैच बहरीन से 1..1 से ड्रा खेला था। भारत के अभी तीन अंक हैं और उसका दूसरा स्थान है। भारत का अगला मुकाबला 14 जनवरी को बहरीन से होगा। 
होल्ड

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO