संसार

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता

Posted on

अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के समाधान के लिये दोनों देश के बीच जारी व्यापार वार्ता सकारात्मक संकेत के साथ समाप्त हो गई।

दोनों देशों के उप-मंत्री स्तर की इस बातचीत में तमाम मसलों पर बात हुई । अमेरिका के व्यापार और विदेशी कृषि मामलों के सहायक मंत्री टेड मैक्किनी ने बातचीत पर कहा, ‘‘यह हमारे लिये अच्छी रही।’’ अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीजिंग पहुंचा था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के उनके समकक्ष शी जिनपिंग के बीच व्यापार शुल्क युद्ध को तीन माह के लिये स्थगित रखने पर सहमति बनने के बाद अमेरिका और चीन के अधिकारियों की आमने सामने यह पहली बैठक हुई है ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO