भारत

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा का किया गया तबादला

Posted on

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा का तबादला कर दिया गया है। मंगलवार को उच्‍चतम न्‍यायालय ने निदेशक पद पर उनकी बहाली कर दी थी। उन्‍हें दमकल सेवाओं, सिविल डिफेंस और होमगार्ड्स का महानिदेशक बना दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में इसका फैसला किया गया। इस चयन समिति में विपक्षी दल के नेता मल्लिकार्जुन खडगे और उच्‍चतम न्‍यायालय के प्रधान न्‍यायाधीश के प्रतिनिधि न्‍यायमूर्ति ए. के. सीकरी भी शामिल थे। समिति ने सीबीआई प्रमुख के रूप में आलोक वर्मा को बनाये रखने को संस्‍था के हित के प्रतिकूल पाया।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे के विरोध के बीच बहुमत से इसका फैसला किया गया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के अनुसार एम. नागेश्‍वर राव सीबीआई के निदेशक के पद का कार्यभार देखेंगे। वे अब तक सीबीआई के अपर महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO