हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल की गुजरात के मुख्यमंत्री से भेंट

Posted on

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने इस दौरान मुख्यमंत्री से विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि गुजरात में हुए अधोसंरचना विकास व पर्यटन के क्षेत्र में हुए विकास का फायदा हिमाचल ले सकता है। उन्होंने सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ विशेष तौर पर प्राकृतिक कृषि को लेकर भी बातचीत की। राज्यपाल ने उन्हें हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य व इस दिशा में हुए विकास से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यह कृषि पद्धति किसानों की आय को दोगुना करने, पर्यावरण मित्र होने के अलावा स्वास्थ्य के लिये बेहतर है। उन्होंने मुख्यमंत्री को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 200 एकड़ में कई जा रही प्राकृतिक कृषि की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री इस पद्धति से प्रभावित हुए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO