संसार

अमेरिकी राष्ट्रपति का अमेरिका- मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने पर ज़ोर

Posted on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका- मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए धनराशि आवंटित किये जाने की मांग दोहराई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मानवीय और सुरक्षा दृष्टि से यह ज़रूरी है। ट्रंप ने अपने ओवल कार्यालय से टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम पहले संबोधन में मेक्सिको से लगी सीमा पर स्टील की दीवार बनाने के लिए पांच अरब सात करोड़ डॉलर की मांग की है।

उन्होंने कहा कि राशि आवंटित न करने पर डेमोक्रेट सांसदों के अड़े रहने से संघीय सरकार का कामकाज प्रभावित रहेगा। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सांसदों से व्हाइट हाउस आकर उनसे मिलने की अपील की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO