भारत

तृणमूल सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल

Posted on

तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल हो गए, वहीं बोलपुर से सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया।

पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भाजपा पश्चिम बंगाल में वांछित बदलाव लाएगी। विष्णुपुर से लोकसभा सांसद सौमित्र खान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

तृणमूल कांग्रेस ने बोलापुर से सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा है कि अनुपम हाजरा को ऐसी गतिविधियों में पाया गया है जो पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO